Amrit Bharat Station Scheme:- दौस्तो- रेल मंत्रालय ने भारतीय ट्रेनो में दी जाने वाली सुविधाओं को और बेहतर बनाने और रेल मंत्रालय ने स्टेशनो के आधुनिकरण के लिए एक योजना की शुरूआत की है। जिसका नाम अमृत भारत योजना है। इस योजना के माध्यम से देश के लगभग 1000 छोटे रेलवे स्टेशनो का आधुनिकरण कर उनको विकसित किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से दीर्घकालिक दृष्टिगत स्टेशनो के विकास की परिकल्पना की गई है। स्टेशनो की आवश्यकताओं के अनुरूप ही यह योजना दीर्घकालिक मास्ट प्लान तैयार किया गया है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल मे Amrit Bharat Station Scheme 2024 से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Amrit Bharat Station Scheme 2024
भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा देशभर के रेलवे स्टेशनो का आधुनिकरण करने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरूआत की गई है। देशभर के 1000 से अधिक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनो का इस योजना के माध्यम से आधुनिकरण किया जाएगा। इसके अलावा उड़ीसा खुर्दा रेलवे स्टेशन को भी अमृत भारत योजना के माध्यम से विकसिक किया जाएगा। उड़ीसा के कोटा रेलवे स्टेशन को विकसिक करने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा लगभग 4 करोड़ रूपेय का बजट निर्धारित किया है। देशभर के 68 मंडलो के सभी 15 स्टेशनो का विकास Amrit Bharat Station Yojana 2023 के माध्यम से किया जाएगा। इस योजना के तहत किसी भी रेलवे नवीनीकरण कार्य को कम से कम 2 वर्ष के भीतर ही पूर्ण किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से भारतीय रेल एंव सभी महत्वपूर्ण पहलुओ को और बेहतर बनाने का प्रयास करेगा। जिससे आम नागरिको किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
06 August Update:- प्रधानमंत्री ने लॉन्च की भारत स्टेशन योजना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च किया है। उन्होनें इस योजना के माध्यम से पूरे भारत के 508 रेलवे स्टेशनो के पुर्नविकास की आधार शिला रखी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सोनभद्र जिले के चोपन और रेणुकूट रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यो का शिलान्यास हुआ इन दोनो स्टेशनो को 62.60 करोड़ रूपेय से संवारा जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी दोनो स्टेशनो पर आधुनिकरण के कार्यो की शुरूआत करायी। प्रधानमंत्री ने कहां की
इन स्टेशनो पर स्थानीय विरासत और कला संस्कृति की झलक दिखेगी। अमृत भारत योजना के तहत हर स्टेशन पर प्राचीन विरासत को संजोया जाएगा। इस योजना के तहत चोपन रेलवे स्टेशन पर 30.90 करोड़ और रेणुकूट मे 31.70 करोड़ रूपेय खर्च होगें। इस धनराशी के माध्यम से दोनो स्टेशनो पर अलग अलग प्रवेश व निकास द्वार, स्केलेटर, लिफ्ट, एक्जीक्यूटिव लाउंज, वेटिंग एरिया, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं सहित कार्यकलाप के अन्य कार्य सम्पन्न होगें।
अमृत भारत योजना के बारे मे जानकारी
योजना का नाम | Amrit Bharat Station Scheme |
आरम्भ की गई | भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा। |
लाभार्थी | रेल मे सफर करने वाले नागरिक |
उद्देश्य | छोटे स्टेशनो का नवीनीकरण और उनका आधुनिकरण करना |
लाभ | रेलवे के यात्रियो को उच्चतम सुविधा |
वर्ष | 2024 |
आधुनिकरण किया जाएगा | 1000 से अधिक छोटे स्टेशनो का |
Amrit Bharat Station Yojana का उद्देश्य
भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना का मुख्य उद्देश्य देश के 1 हजार से अधिक छोटे और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनो का आधुनिकरण करना है। ताकि स्टेशनो पर यात्रियो को बेहतर सुविधा दी जा सके। साथ ही इस योजना के माध्यम से सभी रेलवे स्टेशनो पर सिटी सेंटर और और रूफ प्लाजा का निर्माण किया जाएगा। दिव्यांग व्यक्तियो के लिए स्टेशनो के नवीनीकरण मे विशेष सुविधा की जाएगी। Amrit Bharat Station Yojana के माध्यम से देश के स्टेशनो मे नवीनीकरण की सुविधा के साथ पुरानी सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा। साथ ही विभिन्न प्रकार की सुविधाएं रेलवे द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी। और देश के 1000 रेलवे स्टेशनो को उच्च कोटि का बनाया जाएगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बड़े होल्डिंग का होगा निर्माण
इस स्कीम के माध्यम से भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा देश के सभी रेल यात्रियो को ट्रेनो की सही जानकारी प्रदान करने के लिए और इस योजना के कार्य को भली भांति पूरा करने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा बड़े होल्डिंग का निर्माण महत्वपूर्ण स्थानो पर किया जाएगा। जिसके माध्यम से किसी भी नागरिक को रेलवे का टाइम और अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी से पूछने की आवश्यकता नही पड़ेगी। भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से विकसित किये गए जाने वाले होल्डिंग का आकार 10 से 20 मीटर के लगभग होगा। जिसे देखने मे नागरिको को आसानी होगी।
किस किस चीजो का किया जाएगा नवीनीकरण
अमृत भारत स्टेशन योजना से रेलवे स्टेशनो का भवन निर्माण की सुविधा की जाएगी। यात्रियो के लिए उत्तम प्रकाश की सुविधा युक्त कक्ष निर्मित किये जाएगें। इस योजना के माध्यम से अवंछित संरचनाओं को हटाया जाएगा। पैदल मार्ग विकसित किये जाएगें। सड़क को चौड़ा किया जाएगा। और आधुनिकरण से पार्किंग आदि के कार्यो को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा नागरिको को हरे पेच स्थानीय कला और संस्कृति का उपयोग करने के लिए उच्च अनुभव प्रदान किया जाएगा। जिससे यात्रियो को विशेष अनुभव प्राप्त होगा।
दिव्यांगो और महिलाओं के विशेष सुविधा का प्रावधान
इस योजना के माध्यम से महिलाओं औऱ दिव्यांग जनो को विशेष सुविधाएँ प्रदान की जाएगी। जिसके लिए सरकार द्वारा सभी श्रेणियो के स्टेशनो पर महिलाओं और दिव्यांग जनो के लिए पर्याप्त संख्या मे शौचालय का निर्माण किया जाएगा। साथ ही शौचालय को ऐसे स्थान पर विकसित किया जाएगा। जो स्टेशन पर आसानी से दिखाई देने वाला होगा।
सभी नागरिक स्टेशन के वेटिंग रूम मे मिंटिंग कर सकेंगें
अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से यात्रियो को उच्च प्राथमिकता संबंधी गतिविधियां प्रदान की जाएगी। सभी यात्रियो के लिए स्टेशन के नवीनीकरण मे प्रतीक्षा कक्ष के साथ अच्छे कैफेटेरिया की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इसके लिए छोटे छोटे विभाजन मे प्रतिक्षा कक्ष को वर्गीकृत किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन मे कार्यरत कर्मचारियो को लाउंच तथा छोटी व्यवसायिक बैठक के लिए स्थान की भी व्यवस्था की जाएगी।
Amrit Bharat Station Scheme के प्रमुख बिंदु
- अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा स्टेशनो मे टॉप प्लाजा, लंबे प्लेटफॉर्म, 5 जी कनेक्टिविटी और गिट्टी रहित ट्रैक आदि का निर्माण कराया जाएगा।
- सभी पुनर्विकसित परियोजना को इस योजना के माध्यम से शामिल किया जाएगा। जहा पर अभी तक कोई कार्य शुरू नही किया गया है।
- इस योजना के तहत रेलवे स्टेशन को विकसित करने के लिए रौडमेप तैयार किया जाएगा। जिसके अनुरूप ही सुविधाओं मे वृद्धि करने हेतु रौडमेप का कार्यान्वयन निर्धारित नियमो के माध्यम से किया जाएगा।
- Amrit Bharat Station Scheme को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियो एक समिति द्वारा अनुमोदित स्टेशनो के चुनाव की जिम्मेदारी रेलवे को प्रदान की जाएगी।
- इनपुट जैसे कारको के आधार पर हितधारको के माध्यम से इस योजना के अन्तर्गत परिणामो और योजनाओं को अनुमोदित किया जाएगा।
- भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा अमृत भारत स्टेशन नए सत्र 2023 के तहत कम लागत वाले पुनर्विकास की योजना तैयार की गई है। जिसको समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
- इस योजना के अन्तर्गत पुरानी इमारतो को लागत कुशल तरीके से स्थानांतरित किया जाएगा। ताकि उच्च प्राथमिक वाले यात्रियो से सम्बन्धित गतिविधियो को विकास के लिए पूरा किया जा सके।
अमृत भारत स्टेशन योजना के लाभ एंव विशेषताएँ
- Amrit Bharat Station Yojana को भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा शुरू किया गया है।
- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के छोटे एंव महत्वपूर्ण स्टेशनो का विकास किया जाएगा।
- समस्त रेलवे स्टेशन पर रूफ प्लाजा और सिटी सेंटरो की स्थापना की जाएगी।
- देश के 1000 से अधिक छोटे स्टेशनो का योजना के माध्यम से आधुनिकरण किया जाएगा।
- अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से 68 मंडलो मे से सभी 15 स्टेशनो का नवीनीकरण किया जाएगा।
- स्टेशनो के नवीनीकरण का कार्य 2 वर्ष के भीतर की पूरा किया जाएगा।
- जिससे जल्दी ही नागरिको को बेहतर स्टेशन की सुविधा का लाभ मिलेगा।
- साथ ही जिस स्टेशन पर यात्रियो को ठहरना होगा। उसी स्टेशन से नागरिको को उस शहर की कला और संस्कृति की जानकारी प्राप्त होगी।
- Amrit Bharat Station Scheme के माध्यम से रेलवे स्टेशन के रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा।
- यात्रियो के चलने के लिए पैदल मार्ग बनाएं जाएगें। नागरिको को पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी और प्रकाश की व्यवस्था भी इस योजना के तहत की जाएगी।
- यात्रियो को निशुल्क वाईफाई की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
- और पर्याप्त संख्या मे शौचालयो का निर्माम कराया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से यात्रिगणो के लिए प्रतिक्षा कक्ष का नवीनीकरण किया जाएगा।
FAQs
भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरूआत की गई है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से देश के 1000 से अधिक छोटे स्टेशनो का नवीनीकरण और उनका आधुनिकरण किया जाएगा।
Amrit Bharat Station Scheme का मुख्य उद्देश्य का मुख्य उद्देश्य देश के एक हजार से अधिक छोटे स्टेशनो का आधुनिकरण करना है। ताकि स्टेशनो पर यात्रियो को बेहतर सुविधा दी जा सके।