Ladli Behna Yojana Status: मध्य प्रदेश (भारत) : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक नई योजना आरंभ की गई है जिसका नाम है मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 28 जनवरी 2023 को आरम्भ करने का ऐलान किया गया थ।| इस योजना के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 मार्च 2023 थी। आज हम आपको इस लेख के द्वारा मध्य प्रदेश लाडली योजना के आवेदन की स्थिति के बारे में बताएंगे, M.P Ladli Behna Yojana के मुख्य विचार, लाडली बहना योजना ऐप्लिकेशन स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं ।
लाडली बहना योजना पंजीयन की स्थिति
यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इस योजना से सरकार मध्य प्रदेश की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। इस योजना के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 मार्च 2023 थी। अब जिन महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया है आज हम उनको इस योजना के पंजीयन करने की स्थिति के बारे में बताएंगे।

मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना आवेदन स्थिति के मुख्य विचार
योजना का नाम | Ladli Behna Yojana Status |
योजना का शुभारंभ | मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा |
किसके द्वारा पेश की गई | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश राज्य की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना |
साल | 2023 |
राज्य | मध्यप्रदेश |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आर्थिक सहायता राशि | Rs.1000 प्रतिमाह |
आधिकारिक वेबसाइट | cmladlibahna.mp.gov.in |
Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana 2024 के लाभ और विशेषताएं
- मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई है।
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा इस योजना को 28 जनवरी 2023 को आरम्भ करने का ऐलान किया गया।
- इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
- 1 साल में महिलाओं को ₹12,000 उपलब्ध कराए जाएंगे।
- इस योजना से मिलने वाली धनराशि सीधे महिलाओं के बैंक अकाउंट में आएगी।
मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना के पात्रता मापदंड
- इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाएं मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना का आवेदन केवल महिलाएं ही कर सकती है।
लाडली बहना योजना eKYC कैसे करें
आवश्यक दस्तावेज़
योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है जिनकी सहायता से वे योजना के लिए आवेदन करने में सफल हो पाते है। निम्नलिखित दस्तावेजों से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आधार कार्ड
- आय प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाणपत्र
- पैन कार्ड
- समग्र आईडी
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना
लाडली बहना योजना 2024 आवेदन की स्थिति कैसे जानें
- सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की अधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।

- वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर आपको ‘आवेदन की स्थिति‘ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमें आपको अपना आवेदन नंबर / सदस्य समग्र आईडी और कैप्चा कोड भरनी होगी।

- अब आपके समग्र रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओ.टी.पी आएगा।
- उस ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करें और वेरिफाई करें।
- अब अगले पेज पर आपकी लाडली बहना योजना आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
Ladli Bahna Yojana भुगतान स्थिति देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना के अधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर आपको ‘भुगतान स्थिति जांचे‘ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमें आपको अपना आवेदन नंबर / सदस्य समग्र आईडी भरनी होगी।
- अब आपके समग्र रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओ.टी.पी आएगा।
- उस ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करें और वेरिफाई करें।
- अब अगले पेज पर आपकी लाडली बहना योजना भुगतान की स्थिति आ जाएगी।
- इस पेज पर आप अपनी Ladli Bahna Yojana की किस्तों के बारे में जान सकते हैं और पेमेंट की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संपर्क करें
हमने आपको Ladli Bahna Yojana से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्रदान कर दी है। लेकिन अगर आप कुछ और जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर एवं ईमेल आई डी से संपर्क कर सकते हैं।
हेल्प लाइन नंबर – 0755-2700800
ईमेल आइडी – ladlibahna.wcd@mp.gov.in