Mukhyamantri Gyankosh Yojana:- उत्तराखंड सरकार राज्य के युवाओ के लिए एक बहुत बड़ा उपहार लेकर आई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना है। इस योजना के तहत राज्य के छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराने हेतु मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएगी। Mukhyamantri Gyankosh Yojana का लाभ राज्य के उन छात्रों को प्रदान किया जाएगा। जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में असमर्थ रहते हैं। अगर आप भी उत्तराखंड के विद्यार्थी है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे इसके उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि ताकि आप भी योजना में आवेदन कर इसका लाभ प्राप्त कर सके।
Mukhyamantri Gyankosh Yojana 2023
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा 20 फरवरी 2023 को रोजगार मेले के दौरान मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना को शुरू करने की घोषणा की गई। इस योजना के तहत छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराने के लिए परीक्षण संबंधित पाठ्यक्रम, प्रश्न बैंक आदि सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इसके आलावा विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं जैसे रहने के लिए विभागीय छात्रावास, पढ़ने के लिए पुस्तकालय की स्थापना, समस्याओं के निवारण हेतु संपर्क केंद्र आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। क्योंकि राज्य में ऐसे अनेक युवा हैं जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह कोचिंग संस्थान में प्रवेश नहीं ले पाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा Mukhyamantri Gyankosh Yojana को शुरू किया गया है। राज्य के विद्यार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर सकेगे और अपना जीवन बेहतर बना सके।

Key Highlights Of Mukhyamantri Gyankosh Yojana 2023
योजना का नाम | मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना |
घोषणा की गई | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा |
उद्देश्य | प्रतियोगिता परीक्षा के लिए मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य के विद्यार्थी |
राज्य | उत्तराखंड |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | अभी उपलब्ध नहीं |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द लांच होगी |
मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना का उद्देश्य
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्रों एवं युवाओ को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के लिए मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना है। क्योंकि युवाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए उपयोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी होती है। और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में असमर्थ रहते हैं। ऐसे युवाओं को राज्य सरकार द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा करने हेतु मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएगी। और प्रत्येक जिले में पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी। इन पुस्तकालय का प्रयोग कर छात्र अपनी तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेगे। इसके लिए उन्हें पैसे खर्च नहीं खर्च करने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री ज्ञानकोष को योजना के माध्यम से सभी युवाओं का भविष्य उज्जवल बनेगा।
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना
Mukhyamantri Gyankosh Yojana की विशेषताएं
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा 20 फरवरी 2023 को रोजगार मेले के दौरान मुख्यमंत्री ज्ञान कोष योजना को शुरू करने की घोषणा की गई।
- Mukhyamantri Gyankosh Yojana के तहत युवाओं को राज्य सरकार द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा करने हेतु मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से राज्य के छात्रों के रहने की व्यवस्था करने के लिए छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।
- सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी। ताकि बच्चों को अच्छी किताबें आसानी से मिल सके।
- इन पुस्तकालय के माध्यम से सभी छात्र बिना कोई पैसे खर्च किए प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।
- राज्य की शिक्षक व अन्य लोग भी इन पुस्तकालय का उपयोग कर सकेंगे।
- मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना राज्य के सभी युवा एवं छात्रों के लिए कारगर साबित होगी।
मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना के लाभ
- Mukhyamantri Gyankosh Yojana का लाभ राज्य के सभी छात्र युवा शिक्षक आदि को प्राप्त होगा।
- मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना के माध्यम से लाभार्थियों को विभाज्य छात्रावास में रहने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
- इस योजना के तहत सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले में पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी।
- Mukhyamantri Gyankosh Yojana के तहत छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराने के लिए परीक्षण संबंधित पाठ्यक्रम, प्रश्न बैंक आदि सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
- सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए संपर्क केंद्र स्थापित किए जाएगे। ताकि इन संपर्क केंद्र द्वारा छात्रों की समस्याओं का निवारण किया जा सके।
- अब युवाओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के लिए आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- इस योजना के माध्यम से उत्तराखंड के युवाओं का भविष्य उज्जवल बनेगा।
Mukhyamantri Gyankosh Yojana के लिए पात्रता
- मुख्यमंत्री ज्ञानकोष को सूचना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को उत्तराखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
- राज्य के सभी विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- इस योजना के अंतर्गत शिक्षक एवं अन्य नागरिक भी इस योजना के लिए पात्र होंगे।
मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- शिक्षा संबंधित दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
Mukhyamantri Gyankosh Yojana के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?
जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया है कि मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा 20 फरवरी 2013 को शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसके तहत युवाओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने हेतु मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। अगर आप भी उत्तराखंड के विद्यार्थी है और इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते हैं। तो अभी आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि राज्य सरकार द्वारा अभी केवल इस योजना की घोषणा ही की गई है। सरकार द्वारा अभी मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना के तहत कोई आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है और ना ही आवेदन से संबंधित कोई जानकारी सार्वजनिक की गई है जैसे ही उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना से संबंधित कोई भी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।