UP Pankh Portal:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य मे शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियो के उचित मार्गदर्शन के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया गया है जिसका नाम यूपी पंख पोर्टल है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शिक्षा क्षेत्र से सम्बन्धित सभी जानकारी एक इस पोर्टल पर उपलब्ध करायी गयी है। UP Pankh Portal 2024 पर विद्यालय, पाठ्यक्रम, छात्रवृत्ति, प्रवेश परीक्षा एंव करियर विकल्प जैसी बहुत सी गाइडलाइन उपलब्ध है। जो छात्र छात्राओं को उनकी रूची के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढ़ने के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करेगी। https://uppankh.in/ पोर्टल विद्यार्थियो के भविष्य के लिए काफी मददगार है। अब हम आपको अपने इस आर्टिकल मे यूपी पंख पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है। अगर आप भी एक विद्यार्थी है तो इस आर्टिकल विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

UP Pankh Portal 2024
उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 5 सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियो को भविष्य मे नई उड़ान देने के लिए पंख पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल को राज्य के कक्षा 9 से 12वीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं की करियर को लेकर शंकाओं को दूर करने के लिए शुरू किया गया है। पंख पोर्टल पर वह सभी जानकारी उपलब्ध होगी जो विद्यार्थियो को भविष्य मे सही करियर विकल्प का चयन करने मे सहायता करेगी। uppankh.in पर विद्यार्थी अपना पंजीकरण करके अपने करियर से जुड़े सवाल और उनके जवाब अपने घर बैठे ही प्राप्त कर सकेगें। इसके अलावा पोर्टल पर पंख पोर्टल पर कक्षा 12वीं के अभ्यार्थियो की काउंसलिंग करायी जाएगी। ताकि वह अपनी रूची के अनुसार उचित करियर विकल्प को चुन कर अपना भविष्य उज्जवल बना सके। लेकिन इसके लिए पहले विद्यार्थियो को पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा।
उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल के बारे मे जानकारी
आर्टिकल | UP Pankh Portal |
लॉन्च किया गया | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
सम्बन्धित विभाग | माध्यमिक शिक्षा परिषद |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
वर्ष | 2024 |
लाभार्थी | राज्य के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राएं |
उद्देश्य | विद्यार्थियो को बेहतर भविष्य के चुनाव हेतु ऑनलाइन मार्गदर्शन प्रदान करना |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://uppankh.in/ |
UP Pankh Portal 2024 का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया पंख पोर्टल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के विद्यार्थियो को भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है। ताकि राज्य के छात्रो को ऑनलाइन करियर काउंसलिंग की सुविधा दी जा सके। क्योकिं छात्र छात्राओं को 12वीं कक्षा के बाद भविष्य को लेकर सही चुनाव करने मे बहुत अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है। जिस कारण वह अपने करियर को लेकर समाधान नही कर पाते है। उनके पास किसी भी प्रकार का अनुभव भी नही होता है। इसी को ध्यान मे रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार एंव माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी पंख पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियो को करियर काउंसलिंग की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करायी गई है। जिसके माध्यम से वह बेहतर करियर का चुनाव कर सकते है। और अपना भविष्य उज्जवल बना सकते है।
यूपी पंख पोर्टल के लाभ एंव विशेषताएं
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंख पोर्टल को लॉन्च किया गया है।
- इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियो को ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
- साथ ही 12वीं कक्षा के छात्रो के मन मे अपने भविष्य को लेकर शंकाओं को दूर किया जाएगा।
- UP Pankh Portal का संचालन माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा किया जाएगा।
- विद्यार्थियो को उनकी रूचि के अनुसार सही मार्गदर्शन किया जाएगा।
- ताकि वह अपने करियर से सम्बन्धित सही निर्णय ले सके।
- पंख पोर्टल पर विद्यालय, पाठ्यक्रम, छात्रवृत्ति, प्रवेश परीक्षा एंव करियर विकल्प जैसी बहुत सी गाइडलाइन उपलब्ध है।
- इस पोर्टल पर राज्य के छात्र छात्राएं किसी भी स्कॉलशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
- और विद्यार्थी जिस भी क्षेत्र मे अपना करियर बनाना चाहते है। इसके लिए जरूरी पाठ्यक्रम, विद्यालय व अन्य सम्बन्धित जानकारी पोर्टल पर प्राप्त कर सकेगें।
- UP Pankh Portal का लाभ प्राप्त करने के लिए कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थियो को पहले ऑनलाइ पंजीकरण करना होगा।
UP Pankh Portal पर पंजीकरण हेतु पात्रता
- पंख पोर्टल के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के अभ्यार्थी ही पात्र होगें।
- राज्य के कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक के छात्र छात्राएं पोर्टल पर पंजीकरण के पात्र है।
- यूपी बोर्ड से पढ़ने वाले छात्र छात्राओं ही UP Pankh Portal के तहत आवेदन कर सकेगें।
- केवल सरकारी स्कूल मे अध्ययनरत् विद्यार्थी ही पंख पोर्टल पर पंजीकरण हेतु पात्र होगें।
यूपी पंख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु जरूरी दस्तावेज़
Pankh Portal पर पंजीकरण करने के लिए आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। लॉगिन आईडी व पासवर्ड विद्यार्थियो को उनके विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा दिया जाएगा।
UP Pankh Portal 2024 पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको पंख पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।

- होम पेज पर आपको प्रवेश का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

- इस पेज पर आपको लॉगिन करना है।
- इसके लिए आपको अपना यूनिक आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है जो अभ्यार्थियो को विद्यालय के प्रिंसिपल से प्राप्त करना है।
- अब आपको लॉगिन करे के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप करियर डैशबोर्ड पर प्रवेश कर जाएगें।
- इस डैशबोर्ड पर आपको विभिन्न प्रकार के करियल सम्बन्धि विकल्प मिलेगें।
- आप इन विकल्पो मे से अपनी रूचि के अनुसार किसी भी करियर क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- इसके अलावा आप आगे जिस भी क्षेत्र मे जाना चाहते है उस क्षेत्र के बेहतर कॉलेज एंव एडमिशन से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद आप और भी कई सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
FAQs
UP Pankh Portal पर उत्तर प्रदेश के कक्षा 9 से 12वीं मे पढ़ने वाले विद्यार्थी ही पंजीकरण कर सकते है।
यूपी पंख पोर्टल को 5 सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
पंख पोर्टल का संचालन माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा किया जाएगा।
UP Pankh Portal की आधिकारिक वेबसाइट https://uppankh.in/ है।